Friday, 22 December 2017

कुछ रहस्यमी तथ्य जिनका नही लग पाया कोई सुराग


द फालिंग मैन

जब 9/11 में अमेरिका के ट्विन टॉवर पर आतंकी हमला हुआ, उसी समय एक व्यक्ति के सर के बल नीचे गिरती तस्वीर कैमरों में कैद हुई। इस व्यक्ति की तस्वीर पूरी दुनिया में छा गई, पर गिरने वाले की अबतक पहचान नहीं हो पाई। कुछ लोगों के अंदाजे के मुताबिक सर के बल नीचे गिर रहे व्यक्ति का नाम जोनाथन ब्राइले था, जो रेस्टोरेंट में काम करता था। पर आधिकारिक रूप से इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई।

द हिरोशिमा स्टेप्स शैडो

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जब हिरोशिमा पर परमाणु हमला हुआ, तो 3 लाख लोग एक झटके में मौत के मुंह में समा गए। ये तस्वीर धमाके वाली जगह से 850 फिट की दूरी पर खींची गई, जहां कोई व्यक्ति बैठा हुआ था, पर परमाणु बम की ताकत ने उसे पूरी तरह से मिटा दिया। सिवाय उसकी परछाई के। इस छाया की वास्तविकता की कभी पहचान नहीं हो पाई, कि वो कौन था।

मुस्कान के साथ सीन नदी में मृत मिली अनजान लड़की

इस लड़की की पहचान कभी नहीं हो पाई ये कौन थी । इस लड़की के चेहरे पर कोई शिकन नहीं कोई दर्द नहीं, बल्कि चेहरे पर संतोष से भरी मुस्कान थी।इस लड़की की तस्वीरों को लोगों ने खरीदा और इस लड़की के चेहरे की तस्वीर से एक मूर्ति बनाई गई जो उसी की तरह रहस्यमयी मुस्कान के साथ दिखती रही।

केविन कार्टर की तस्वीर में दिखा सूडानी बच्चा

सूडान की यात्रा पर निकले फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर की इस तस्वीर ने दुनिया में तहलका मचा दिया। जिसमें मौत के द्वार पर झुके बच्चे की तस्वीर थी। इस तस्वीर के पीछे गिद्ध उसकी मौत का इंतजार करता दिखा। ये बच्चा कौन था इसकी कभी पहचान नहीं हो पाई। इस तस्वीर ने तत्कालीन सूडान की बेबसी को दुनिया के सामने लाकर दुनिया को हतप्रभ कर दिया।

माउंट एवरेस्ट पर मिले अनजान लोगों के शव

‘ग्रीन बूटों’ वाले इस शव की कभी पहचान नहीं हो पाई, जो माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर निकले व्यक्ति का था। एवरेस्ट पर चढ़ने की शुरुआत सन 1922 से हुई पर इस पर पहली बार 29 मई 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्वे पहुंचे। इससे पहले कोशिश कर चुके लगभग दो सौ लोगों लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें से कई लोगो की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यूक्रेन के विनित्सा में मारे गए आखिरी यहूदी की पहचान अब तक अज्ञात

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों की मौत की मशीनों ने लाखों लोगों को काल का ग्रास बनाया। उसी दौरान ये फोटो खींची गई थी, जो विनित्सा का आखिरी जीवित यहूदी था और मरने वाला था। इस यहूदी की कभी पहचान नहीं हो पाई।

डी. बी. कूपर

ये व्यक्ति अमेरिकी वायुयान सेवा के इतिहास का पहला और आखिरी व्यक्ति है जिसकी पहचान कभी नहीं हो पाई। इसने अमेरिकी जहाज को हवा में ही हाइजैक कर लिया और 2 लाख अमेरिकी डॉलर के साथ जहाज के उतरने से पहले ही पैराशूट के साथ जहाज से कूद गया। कई कोशिशों के बावजूद अमेरिकी एजेंसियां उसे पकड़ नहीं पाई। इस घटना के कई सालों बाद कुछ कैश कोलंबिया नदीं में मिला, पर बाकी का कैश और पैराशूट समेत कभी कूपर को पुलिस खोज ही नहीं पाई।

विक्ट्री डे पर किस करता अनजान कपल

जब न्यूयॉर्क द्वितीय विश्वयुद्ध के खात्में का जश्म मना रहा था तब ये तस्वीर अल्फेड एसेंस्टेड द्वारा खींची गई थी। इस तस्वीर को खुशियों का आईकॉन माना गया और इस कपल की तलाश की गई। पर कभी ये कपल सामने आया ही नहीं। जिन लोगों ने दावे किए वो गलत पाए गए। सही आईकॉन की तलाश कभी पूरी नहीं हो पाई।

त्यानआनमेन चौक पर टैंक के सामने खडा व्यक्ति

चीन में 3-4 जून 1989 को त्यानआनमेन चौक पर चीनी सेना द्वारा छात्रों के दमन के समय की इस तस्वीर में टैंक के सामने आने वाले व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो पाई। ये व्यक्ति कम से कम 2 बार सेना के टैंक के आगे आया और बाद में भीड़ द्वारा अपनी ओर खींच लिया गया। इसने बीच में टैंक चला रहे सैनिक से बात भी की पर इसका चेहरा कोई नहीं देख पाया। ये तस्वीर चीनी विरोध का प्रतीक बन गई, पर इस रहस्यमयी व्यक्ति की कभी पहचान ही नहीं हो पाई।

No comments:

Post a Comment

खूनी घाटी part 2

दूसरी तरफ का नज़ारा देख कर सब हैरान रह गए। चारो तरफ एक खामोशी सी छाई हुई थी। पेड़ थे,हरियाली थी ,पशु पक्षी भी थे लेकिन जैसे सबने मौन धारण कर र...